All India Survey on Higher Education (AISHE)

Current Affairs: All India Survey on Higher Education (AISHE)

शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण / All India Survey on Higher Education (AISHE) 2020-2021 जारी किया।

AISHE के बारे में

  • मंत्रालय 2011 से उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (AISHE) आयोजित कर रहा है, जिसमें भारतीय क्षेत्र में स्थित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है और jजिनमें उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है।
  • सर्वेक्षण विभिन्न मापदंडों जैसे छात्र नामांकन, शिक्षक का डेटा, ढांचागत जानकारी, वित्तीय जानकारी आदि पर विस्तृत जानकारी एकत्र करता है।
  • AISHE 2020-21 में पहली बार, HEI (Higher Education Institutions / उच्च शिक्षा संस्थान) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विकसित वेब डेटा कैप्चर फॉर्मेट (DCF) के माध्यम से पूरी तरह से ऑनलाइन डेटा संग्रह प्लेटफॉर्म का उपयोग करके डेटा संग्रहित किया है।

AISHE की मुख्य विशेषताएं

सर्वेक्षण की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

छात्र नामांकन

  1. उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़कर 4.14 करोड़ हुआ, पहली बार 4 करोड़ का आंकड़ा पार किया; 2019-20 से 7.5% और 2014-15 से 21% की वृद्धि।
  2. सभी सामाजिक समूहों के लिए पिछले वर्ष की तुलना में सकल नामांकन अनुपात / Gross Enrolment Ratio (GER) में सुधार हुआ है। विवरण निम्नानुसार है:
    • महिला नामांकन 2 करोड़ तक पहुंचा, 2019-20 से 13 लाख की वृद्धि। लैंगिक समानता सूचकांक / Gender Parity Index (GPI) 2017-18 में 1 से बढ़कर 2020-21 में 1.05 हो गया है।
    • OBC छात्र नामांकन में 32% की उल्लेखनीय वृद्धि।
    • 2014-15 की तुलना में 2020-21 में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के नामांकन में क्रमशः 28% और 47% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  3. दूरस्थ शिक्षा में नामांकन 2019-20 से 2020-21 में 7% बढ़ा है।
  4. स्नातक स्तर पर विषयों में नामांकन कला (33.5%) में सबसे अधिक है, इसके बाद विज्ञान (15.5%), वाणिज्य (13.9%) और इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी (11.9%) का स्थान है।

शिक्षक का डेटा

  1. 2019-20 से संकाय/शिक्षकों की कुल संख्या में 47,914 की वृद्धि हुई है।
  2. संकाय/शिक्षकों की कुल संख्या 15,51,070 है जिनमें से लगभग 57.1% पुरुष और 42.9% महिलाएं हैं।
  3. 2019-20 में 74 और 2014-15 में 63 से 2020-21 में प्रति 100 पुरुष संकाय में महिला की संख्या 75 हो गई है।

ढांचागत जानकारी

  1. 2019-20 की तुलना में 2020-21 में विश्वविद्यालयों की संख्या में 70, कॉलेजों की संख्या में 1,453 की वृद्धि हुई है।
  2. सरकारी विश्वविद्यालयों (कुल का 59%) का नामांकन में 73.1% योगदान है। सरकारी कॉलेज (कुल का 21.4%) नामांकन के 34.5% में योगदान करते हैं।
  3. 2014-15 से 2020-21 की अवधि के दौरान राष्ट्रीय महत्व के संस्थान / Institute of National Importance (INIs) में नामांकन में लगभग 61% की वृद्धि हुई है।
  4. रक्षा, संस्कृत, जैव प्रौद्योगिकी, फोरेंसिक, डिजाइन, खेल आदि से संबंधित विशिष्ट विश्वविद्यालयों में 2014-15 की तुलना में 2020-21 में नामांकन बढ़ा है।
  5. 2020-21 में HEI में विभिन्न ढांचागत सुविधाओं की उपलब्धता:
    • पुस्तकालय (97%)
    • प्रयोगशालाएं (88%)
    • कंप्यूटर केंद्र (91%, 2019-20 में 86% से)।
    • कौशल विकास केंद्र (61%, 2019-20 में 58% से)।
    • राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क / National Knowledge Network से कनेक्टिविटी (56%, 2019-20 में 34% से)।
  6. 43% विश्वविद्यालय और 61.4% कॉलेज ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

AISHE का विश्लेषण

  • एआईएसएचई की नवीनतम रिपोर्ट से, यह स्पष्ट है कि उच्च शिक्षा में नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, स्नातकोत्तर और अनुसंधान कार्यक्रमों में अधिक छात्रों ने नामांकन किया है।
  • हालाँकि, रिपोर्ट में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान बुनियादी ढांचे और संकाय विकास में सुधार की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया है।
  • इसके अलावा, रिपोर्ट हाशिये पर और वंचित समुदायों सहित समाज के सभी वर्गों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा तक समान पहुंच के महत्व पर जोर देती है।

Leave a Reply