Exercise Desert Flag VIII

Current Affairs: Exercise Desert Flag VIII

भारतीय वायु सेना ने Exercise Desert Flag VIII नामक रक्षा अभ्यास में भाग लिया। IAF ने पांच LCA तेजस और दो C-17 ग्लोबमास्टर III विमानों के साथ भाग लिया।

Exercise Desert Flag VIII के बारे में

  • एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग एक बहुपक्षीय हवाई अभ्यास है जिसमें प्रतिभागी वायु सेना UAE, फ्रांस, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, यूके, बहरीन, मोरक्को, स्पेन, कोरिया गणराज्य और USA से हैं।
  • यह पहला अवसर था जब स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान / light combat aircraft (LCA) तेजस ने भारत के बाहर अंतरराष्ट्रीय उड़ान अभ्यास में भाग लिया।

LCA Tejas

  • भारत के एचएएल (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) ने LCA तेजस को डिजाइन और विकसित किया, जिसे पुराने मिग 21 लड़ाकू विमानों के प्रतिस्थापन के रूप में पेश किया गया था।
  • तेजस ने अपनी पहली उड़ान जनवरी 2001 में भरी थी। इस विमान को 2016 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।
  • यह समकालीन सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों की अपनी श्रेणी में सबसे छोटा और सबसे हल्का है।
  • तेजस 8 से 9 टन का भार ढोने में पूरी तरह सक्षम है। यह सुखोई जितने हथियारों और मिसाइलों के साथ उड़ान भर सकता है।
  • इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी स्पीड है, ये विमान 52,000 फीट की ऊंचाई पर ध्वनि की गति यानी 1.6 से 1.8 मैक की रफ्तार से उड़ सकते हैं।

Leave a Reply